Tue. Apr 21st, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने चौसा थर्मल पावर प्लांट की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

एसजेवीएनएल के सीईओ सहित एलएनटी व हाइट्स आदि के अधिकारी थे मौजूद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बुधवार को चौसा पावर प्लांट के कार्य प्रगति किसानों की समस्या एवं अन्य गतिविधियों को लेकर जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक संबंधित विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में मुख्य रूप से किसानों की समस्या, रेल व वाटर कॉरिडोर, चौसा आदि क्षेत्र में विकास पर चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को नियमानुसार मुआवजे की राशि यथाशीघ्र करने की व्यवस्था की जाए। साथ ही प्रभावित किसानों के वंचित परिवार को 750 दिन, कुछेक भूमिहीन प्रभावित किसानों को 1 हजार दिन न्यूनतम मजदूरी के अनुसार भुगतान का निर्देश 7 से 10 दिन के अंदर देने को निर्देशित किया गया है।
साथ ही 2 मार्च को केंद्रीय मंत्री श्री चौबे समाहरणालय में किसानों को मुआवजा की राशि वितरित करेंगे। बैठक में एसजेवीएनएल और जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित किसानों को किसान प्रमाण पत्र जारी करने पर भी सहमति बनी है। ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी ना हो। उन्हें कहीं भटकना न पड़े। चौसा पावर प्लांट के आसपास के क्षेत्र में स्थित स्कूलों में खासकर मध्य एवं हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास आदि बनने पर भी चर्चा हुई। साथ ही सामुदायिक विकास पर भी जोर दिया गया। जिसके तहत खेल मैदान, ओपन जिम आदि निर्माण को चर्चा की गई। स्कूलों में फर्नीचर आदि की व्यवस्था सामुदायिक स्तर पर करने को निर्देशित किया गया। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। महादेव घाट पर शवदाह गृह के निर्माण आदि को लेकर निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!