Tue. Apr 21st, 2026

पंचायत समिति सदस्य पड़री दक्षिणी भाग के कार्यालय परिसर नगवां में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) बक्सर द्वारा गठित “नवजागरण कृषक हितार्थ समूह नगवां के सभी सदस्यों का क्षमता संवर्धन कार्यक्रम सह बैठक आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता समूह के अध्यक्ष श्री भगवान सिंह “त्यागी” ने की ।
सहायक तकनीक प्रबंधक आत्मा,सिमरी और किसान सलाहकार ने सब्जी की खेती, पशुपालन एवं कृषि कार्य संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कर जानकारी दिए, साथ ही लेखाकार कृषि कार्यालय सिमरी ने खाता पंजी, ऋण पंजी, बचत पंजी, कार्यवाही पंजी इत्यादि उपलब्ध कराते हुए इसे संचालित और संधारित करने की जानकारी दिए । समूह के अध्यक्ष श्री भगवान सिंह “त्यागी” के द्वारा समूह के किसानों की संबलता हेतु ससमय और उचित फंडिंग कर कोष को मजबूत करने की चर्चा कर सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में उपस्थित सचिव – विजय शंकर ओझा, कोषाध्यक्ष – कमलेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, अरविंद सिंह, सूरज कुमार सिंह, उमाशंकर पासवान, रणविजय प्रताप सिंह, जय किशन यादव, धनंजय कुमार दुबे, धनंजय कुमार सिंह, शत्रुघ्न दुबे, परशुराम सिंह, प्रिय रंजन सिंह, राजेश कुमार ठाकुर अक्षय कुमार राम, सुभाष कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, राकेश कुमार सिंह, विनीत कुमार सिंह.
श्री भगवान सिंह “त्यागी”
अध्यक्ष
नव जागरण कृषक हितार्थ समूह, नगवां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!