Wed. Apr 22nd, 2026

शनिवार को नगर भवन स्थित ग्लोबल विजडम स्कूल नियर रेलवे क्रॉसिंग इटाढ़ी के द्वारा 6 वी वार्षिकोत्सव उत्साहवर्धक के साथ मनाया गया| इस उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ निर्देशक प्रकाश पाण्डेय, उप निर्देशक अमित पांडेय और प्रधानाचार्या निशा राय, मुख्य अतिथि एसडीएम श्री धीरेन्द्र मिश्रा एवम डॉ पीके पांडेय, डॉ श्रवण तिवारी, श्रीमती वर्षा पांडेय और शिक्षक गण के साथ शुभारम किया गया| मुख्य अतिथि एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा जी और रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ श्रवण तिवारी को निर्देशक प्रकाश पाण्डेय जी के द्वारा रुद्राक्ष का माला, मोमेंटो और शाल के साथ स्मानित किया गया| अन्य गड़ मान को उप निर्देशक अमित पांडे जी के द्वारा डॉक्टर पीके पांडेय को बुके और शाल के साथ स्मानित्त किया गया| बच्चो के द्वारा अदभुत स्वागतम गीत प्रस्तुत करके अतिथियो का स्वागत किया गया|| इस क्रम में कार्यक्रम में उप निर्देशक अमित पांडेय जी के भाषण के साथ मनमोह लिया और बच्चों को उर्जा भर दिया उनके द्वारा कुछ रोचक बातें जो इसी उदय पर कुछ छोटी पंक्ति कह कर
“” ज्ञातव्य के ज्ञान का उदय
प्रारब्ध के उत्थान का उदय
इस गुलकंद के मर्तबान का उदय
आपस में परस्पर सम्मान का उदय
मैं को छोड़ हम का उदय
हमारे ग्लोबल विजडम का उदय “”
इस कार्यक्रम में हरेक वर्ग के बच्चे ने शिक्षा पर कार्यक्रम , नारी शक्ति और उनको सम्मान के ऊपर कार्यक्रम, आर्मी के जीवन पर कार्यक्रम ये सभी कार्यक्रम और नृत्य समाज में अलख जगाने का कार्यक्रम हुआ|| इस मौके पर गणमान्य श्री राजेंद्र पांडे जी, श्री मोती पांडे, श्री योगेन्द्र पांडे, श्रीमती माला पांडेय, श्रीमती शोभा पांडे और वर्षा पांडे को प्रधानाचार्या निशा राय ने शाल ,रुद्राक्ष का माला और बुके देकर स्वागत किया गया || इस रंगारंग कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम को बच्चो के द्धारा अदभुत प्रस्तुत किया गया इसमें समाज को संदेश भी दिया पेड़ बचाओ और हरियाली लाओ||
बच्चो के द्धारा एक आधुनिक रॉबर्ट ड्रामा की प्रस्तुति जो आज प्रत्येक देश आज अविष्कार कर रहा है|| इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्या निशा राय ने”” उदय “” कार्यक्रम को बहुत अच्छी प्रस्तुति अपने वक्त्य से चार चांद लगा दिया||
इस उक्त कार्यक्रम को बच्चो को संबोधित करते हुए माननीय एसडीएम धीरेंद्र मित्रा ने बच्चो को मार्गदर्शन देते हुए कहा की
“” बच्चो की पढ़ाई के साथ साथ बच्चो में मानवता, संस्कार भी स्कूल के द्धारा प्रदान करना चाहिए जो ग्लोबल विजडम स्कूल ये कार्य करने में अव्वल है ,,और अभिभावक को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए बच्चे केवल स्कूल में पढ़ाई नहीं करने जाए बल्कि बच्चो में समाज के मानवता को भी समझना होगा “”
|| इस उक्त कार्यक्रम में संचार माध्यम के लोग को भी शाल और रुद्राक्ष का माला देकर सम्मानित किया गया और बच्चो के अभिभावक लोग भी इस रंगारंग कार्यक्रम में मौजूद थे || इस उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्लोबल विजडम के समुह परिवार को जाता है और इस उक्त कार्यक्रम का समापन भोजन और मिस्ठान के साथ हुआ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!