जिला खनन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार अवैद्य बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण/रोकथाम हेतु जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री मनीष कुमार के द्वारा दिनांक 07.02.2024 को समय 10:00 बजे रात्रि से दिनांक 08.02.2024 को समय 03:00 बजे तक इटाढी-धनसोई पथ से होते हुए, कर्मा में अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, जिला खनन पदाधिकारी बक्सर एवं खान निरीक्षकों सहित दल-बल के साथ छापेमारी की गयी। छापेमारी के क्रम में 03 वाहनों को जप्त किया गया। जप्त वाहन वैद्य ई-पारगमन चालान के साथ एवं अपनी लदान क्षमता के अनुरूप पाया गया। जप्त वाहन पर परिवहन विभाग के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि वाहनों के जांच के क्रम में 28 वाहनों पर लगभग 2 लाख 97 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है।