Thu. Apr 23rd, 2026

जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन ऊर्जा विभाग बक्सर के द्वारा समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में परिचर्चा की गई।*

*परिचर्चा में उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन देने हेतु सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा भविष्य में इसके उपयोग को बढ़ाने पर चर्चा की गई है। इस अवसर पर सौर ऊर्जा उपयोग को प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत पर परिचर्चा विद्युत भवन पटना में भी आयोजित की गई। जिसका सीधा प्रसारण लिंक के माध्यम से सभागार कक्ष बक्सर में किया गया।*

*परिचर्चा में AT & C LOSS कम करने पर, ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता की महता, स्मार्ट प्रीपेड मीटर-ऊर्जा संरक्षण हेतु एक अभिनव प्रयोग, बिहार राज्य में सौर ऊर्जा की असीमित संभावनाएँ एवं अन्य कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर गणमान्य वक्ताओं के द्वारा अपना विचार रखा गया।*

*परिचर्चा में वक्ता के रूप में श्री महेन्द्र कुमार, प्रबंध निदेशक सा0बि0पा0डि0क0लि0 सह निदेशक ब्रेडा डॉ आदित्य प्रकाश प्रबंध निदेशक ना0बि0पा0डि0क0लि0, श्री अरविन्द कुमार महाप्रबंधक (राजस्व) सा0बि0पा0डि0क0लि0, श्री सुधांशु कुमार सिंह उप निदेशक ब्रेडा तथा अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।*

*परिचर्चा में उप विकास आयुक्त बक्सर, डी0आर0डी0ए0 निदेशक बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, सहायक विद्युत अभियंता बक्सर शहरी, कनीय अभियंता ब्रेडा बक्सर, संबधित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, समाजसेवी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!