Wed. Oct 28th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।*

*जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को प्रत्येक शनिवार को अपराह्न 2:00 बजे शनिवारीय बैठक का आयोजन करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शनिवारीय बैठक में कम से कम तीन शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी रोस्टर के अनुसार उपस्थित रहेंगे।*

*प्रत्येक शनिवारीय बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई की जाएगी। साथ ही निर्देशित किया गया कि शनिवारीय बैठक में कितने परिवादी आए, कितने परिवादी के परिवाद का निष्पादन किया गया, के संबंध में अनुपालन प्रतिवेदन निश्चित रूप से देना सुनिश्चित करेंगे।*

*रोस्टर के अनुसार यदि कोई पदाधिकारी शनिवारीय बैठक में अनुपस्थित पाए जाते हैं, या शनिवारीय बैठक नहीं करते हैं तो इसके संबंध में संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!