Wed. Oct 28th, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना (बिहार झारखण्ड) पटना के क्षेत्रीय निदेशक श्री गिरिधर उपाध्याय से राष्ट्रीय सेवा योजना जे के टी लॉ कॉलेज बक्सर के टीम लीडर सुन्दरम कुमार के द्वारा बुके देकर नववर्ष की शुभकामनाएं एवम् बधाई दिए । जेकेटी लॉ कॉलेज के टीम लीडर सुन्दरम कुमार राष्ट्रीय स्तर पर वीर कुंवर सिंह विश्वविधालय आरा अंर्तगत जेकेटी लॉ कॉलेज का प्रतिनिधित्व हिमाचल प्रदेश एडवेंचर कैम्प में कर चुके है ।
क्षेत्रीय निदेशक गिरिधर उपाध्याय से चर्चा के दौरान सुन्दरम कुमार को विशेष रूप से माय भारत पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा राष्ट्रिय सेवा योजना के स्वयं सेवको / स्वयं सेविकाओ का कैंप लगाकर पंजीकरण करने के लिए निर्देशित किया गया । हाल ही में पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से देश के युवाओं के लिए ‘मेरा युवा भारत (माई भारत)’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। यह युवा विकास और युवाओं के नेतृत्व में विकास के लिए एक अहम प्रौद्योगिकी-संचालित साधन है। इसका उद्देश्य युवाओं को उनकी आकांक्षाओं को साकार करने और “विकसित भारत” के निर्माण में योगदान देने के लिए उन्हें समान अवसर प्रदान करना है। साथ ही सुन्दरम कुमार के द्वारा यूथ फेस्टिवल के बारे भी चर्चा किया गया सुन्दरम कुमार कॉलेज से विश्वविद्यालय स्तर पर कई कार्यक्रमों का नेतृत्व कर चुके है हॉल ही में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना द्वारा पूरे बिहार से एक मात्र बेस्ट स्टूडेंट लीगल वॉलंटियर का अवार्ड मिल चुका है । क्षेत्रीय निदेशक श्री गिरिधर उपाध्याय के द्वारा सुन्दरम को राष्ट्रीय सेवा योजना में विभिन्न समाजिक कार्यों को देखते हुए एवम् राष्ट्रिय स्तर तक बिहार का नेतृत्व करने पर क्षेत्रीय निदेशक श्री गिरिधर उपाध्याय के द्वारा खूब सराहना किए भविष्य में ऐसे ही राष्ट्रीय सेवा योजना का नाम रोशन करने के लिए शुभकामना दिए इस दौरान युवा सहायक दीपक मण्डल , सहायक योगेंद्र कुमार, कुणाल कुमार, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!