Mon. Apr 20th, 2026

डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन आफ बक्सर ‘डाब’ द्वारा नगर के रामलीला मंच पर आयोजित 17-18 दिसम्बर दो दिवसीय भिखारी ठाकुर जयंती के पूर्व संध्या पर रविवार को देर शाम ‘विचार गोष्ठी’ का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘डाब’ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेश संगम व संचालन श्री रामलीला समिति के सचिव बैकुण्ठ नाथ शर्मा ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के महासचिव हरिशंकर गुप्ता ने किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) श्रीमती प्रेम स्वरुपम द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया.

इस मौके पर भिखारी ठाकुर जयंती के पहले दिन गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए “डाब” के अध्यक्ष सुरेश संगम ने संस्था के स्थापना काल से अब तक की उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया.

इसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईओ प्रेम स्वरुपम ने कहा कि
धन्य है यह धरती जहां इतना बड़ा कलाकार पैदा हुआ, जिसने देश-विदेश सभी जगह अपनी अमिट छाप छोड़ी. उन्होंने कहा कि श्री भिखारी ठाकुर को भोजपुरी का शेक्सपीयर बताकर शेक्सपियर से उनकी तुलना बेमानी होगी. श्री ठाकुर विविध प्रतिभा के धनी थे. वे नाटककार के साथ-साथ साहित्यकार, संगीतकार, अभिनेता और एक बड़े कलाकार थे.

वहीं अन्य वक्ताओं ने श्री भिखारी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
भिखारी ठाकुर अपने जीवनकाल में अद्भुत कला का प्रदर्शन कर लोगों के दिलो-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी है. उनके द्वारा अपने नाटकों के माध्यम से तत्कालीन समाज का चित्रण कर बहुमूल्य संदेश दिया गया जो आज भी प्रासंगिक है.

‘इस पावन धरती से उदित होकर श्री ठाकुर देश-विदेश में ख्याति अर्जित की. उन्होंने अपने मेहनत और लगन से जो मुकाम हासिल किया वह काबिले तारीफ है. उन्होंने बिदेशिया नाटक के माध्यम से समाज को कई तरह का संदेश दिया है. उन्होंने भोजपुरी साहित्य और कला को हमेशा जीवंत बनाये रखा. हम सभी उनके जयंती पर यहां आकर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं.
वक्ताओं ने लोगों से आग्रह किया कि वह सब श्री ठाकुर के कार्यो को आगे बढ़ाए जिससे उनकी रचनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोग जान सकें.

विचार गोष्ठी में बैकुंठ नाथ शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा, प्रो० अरुण मोहन भारवी, लोक अभियोजक नंद गोपाल प्रसाद, हींगमणी देवी, डा० शशांक शेखर, शिवजी, ई० रामआधार सिंह, डॉ ओमप्रकाश केसरी पवननंदन’, डा० श्रवण कुमार तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, कृष्णा प्रसाद वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद जायसवाल, प्रदीप कुमार जायसवाल, डॉक्टर जी० कुमारी, अनीशा राय, सावित्री देवी, अभिषेक जायसवाल, रवि वर्मा, विराट मिश्रा, श्याम जी वर्मा, सहित अन्य भी प्रमुख रुप से उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!