Mon. Apr 20th, 2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में भाजपा विधि प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश संयोजक श्री विन्ध्याचल राय जी के नेतृत्व में एकदिवसीय कार्यसमिति सह सम्मान समारोह का आयोजित कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सहसंयोजक मनोज कुमार सिंह के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भीखू भाई दिल सानिया पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद जी उपस्थित रहे! कार्यक्रम के पहला सत्र में सम्मानित कार्यक्रम के दौरान विधि प्रकोष्ठ बक्सर के जिला संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव को नये दायित्व ग्रहण करने पर विधि प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश संयोजक श्री विन्ध्याचल राय के द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया! तथा कार्यक्रम के दुसरे सत्र में भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी के अलावा संगठन मंत्री वो पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री के द्वारा विधि प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने व संगठन और चुनाव में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होने पर प्रकाश डाला गया! कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं जिला संयोजक उपस्थित रहे जिसकी जानकारी मिडिया प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!