Fri. Jun 19th, 2026

साधू संतों के साथ 22 दिसम्बर को बक्सर पहुंचेगा 5 लाख 51 हजार रूद्राक्ष.

सेंट्रल जेल पर भव्य स्वागत के बाद शोभायात्रा की शक्ल में रामरेखा घाट पहूंचेगा दिव्य रूद्राक्ष यात्रा, जहाँ 5 लाख 51 हजार रूद्राक्ष का गंगाजल से होगा अभिषेक.

कैमुर जिला अंतर्गत मोहनियां के महाराणा प्रताप महाविद्यालय में 24 से 29 दिसम्बर तक आयोजित राष्ट्र रक्षा रूद्राक्ष महायज्ञ की तैयारी को लेकर नगर के गोयल स्मृति भवन में समिति से जूड़े सदस्यों की एक बैठक शनिवार को की गई. जिसकी अध्यक्षता जिले के संयोजक राणाप्रताप सिंह ने की.

उक्त अवसर पर आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व धर्म जागरण (बिहार/झारखंड) के क्षेत्र प्रमुख आदरणीय सुबेदार सिंह जी, धर्म जागरण दक्षिण के अरुण जी एवं इस अभियान की प्रमुख और सनातन धर्म की ध्वजा वाहिका साध्वी लक्ष्मी माता जी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं.

बैठक में आगामी 24 से 29 दिसम्बर 2023 तक मोहनियां में आयोजित राष्ट्र रक्षा रूद्राक्ष महायज्ञ के तैयारियों की समीक्षा की गई और यज्ञ में बक्सर जिले से भरपूर भागिदारी निभाने का निर्णय लिया गया.

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रचारक सुबेदार सिंह ने कहा कि हर एक नागरिक को राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेकर देश की सेवा के प्रति भावना अपनी को विकसित करना होगा तभी हमारा देश महान बनेगा. उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि राष्ट्र रक्षा रूद्राक्ष महायज्ञ से मानव जाति का कल्याण होगा इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर पूण्य के भागीदार बनें.

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्र रक्षा समिति के जिला संयोजक राणाप्रताप सिंह ने बताया कि धर्म रक्षा के लिए आयोजित इस महायज्ञ में 5 लाख 51000 रुद्राक्ष का 6 दिनों तक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत अभिषेक किया जाएगा. इससे पूर्व दिनांक 22 दिसंबर को बक्सर के रामरेखा घाट पर रुद्राक्ष को गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा.

दिनांक 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक कैमूर जिले के मोहनिया स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय के विशाल परिसर में 6 दिनों तक आयोजित इस दिव्य यज्ञ को लेकर बक्सर जिले वासियों के बीच खासा उत्साह है.

समिति द्वारा बक्सर जिले के कोने-कोने से सहभागिता हेतु लगातार संपर्क अभियान जारी है.

उन्होने बताया कि 22 दिसम्बर को 5 लाख 51 हजार रूद्राक्ष लेकर साधू संतों की यात्रा बक्सर पहुंचेगी. उस दिन सेंट्रल जेल स्थित ठोरा पुल के समिप आरती उतार कर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा.

उसके बाद यह यात्रा सैकड़ों मोटरसाइकिल जत्थों की आगवानी में रामरेखा घाट पहुंचेगी वहां सभी रुद्राक्ष का मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया जायेगा. उन्होंने इस अवसर पर जिले वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर पूण्य का भागीदार बनने का आग्रह किया.

बैठक में राष्ट्र रक्षा समिति के संयोजक राणाप्रताप सिंह, आदित्य चौधरी, हरिशंकर गुप्ता, उमाकांत पाण्डेय, विश्वमित्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अरुण सिंह, चंदन राम, विमल सिंह, अरुण गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, मुनीजी सिंह सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!