Fri. Jun 19th, 2026

(प्रेस विज्ञप्ति)

साधू संतों के साथ 22 दिसम्बर को बक्सर पहुंचेगा 5 लाख 51 हजार रूद्राक्ष
मलहचकिया स्थित ठोरा पुल के समिप भव्य स्वागत के बाद शोभायात्रा की शक्ल में रामरेखा घाट पहूंचेगा दिव्य रूद्राक्ष यात्रा, जहाँ 5 लाख 51 हजार रूद्राक्ष का गंगाजल से होगा अभिषेक.
कैमुर जिले के मोहनियां में स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय में आगामी 24 से 29 दिसम्बर तक आयोजित राष्ट्र रक्षा रूद्राक्ष महायज्ञ की तैयारी को लेकर नगर के गोयल स्मृति भवन में समिति से जूड़े सदस्यों की एक बैठक बुधवार को की गई. जिसकी अध्यक्षता जिले के संयोजक राणाप्रताप सिंह ने की.

बैठक में 22 दिसम्बर को 5 लाख 51 हजार रूद्राक्ष लेकर पहुँच रही संतों की टोली के स्वागत हेतु तैयारियों की समीक्षा की गई. और यह निर्णय लिया गया कि मलहचकिया स्थित ठोरा पुल के समिप गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्र रक्षा समिति के जिला संयोजक राणाप्रताप सिंह ने बताया कि मानव कल्याण व राष्ट्र रक्षार्थ मोहनियां में आयोजित राष्ट्र रक्षा महायज्ञ में 5 लाख 51000 रुद्राक्ष का 6 दिनों तक मंत्रोच्चार के बीच अभिषिक्त किया जाएगा.

इसके पूर्व आगामी 22 दिसंबर को सारा रूद्राक्ष गंगाजल से अभिषेक के लिए परम पूज्य साध्वी लक्ष्मी माता जी के साथ अन्य साधू संतों की टोली मोहनियां से सड़क मार्ग होते हुए प्रातः 11.00 बजे मलहचकिया स्थित ठोरा पुल पहुंचेगी जहाँ सिद्धाश्रम के साधू संतों के उपस्थिति में समिति के सदस्यों द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा.

उसके बाद यह यात्रा सैकड़ों मोटरसाइकिल जत्थों की आगवानी में रामरेखा घाट पहुंचेगी. जहाँ नगरवासी पावन रुद्राक्ष का दर्शन कर सकेंगे.

उन्होंने आगे बताया कि यह राष्ट्र रक्षा महायज्ञ 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक कैमूर जिले के मोहनिया स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय के विशाल परिसर में होगा.

वहां सभी रुद्राक्ष का मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया जायेगा.

उन्होंने 22 दिसम्बर को रुद्राक्ष लेकर पहुँच रहे साधु संतों की टोली का जगह जगह स्वागत करने और रामरेखा घाट पर दिव्य रूद्राक्ष का दर्शन करने का अनुरोध भी किया गया.

बैठक में राष्ट्र रक्षा समिति के संयोजक राणाप्रताप सिंह, बजरंगी तिवारी, आदित्य चौधरी, हरिशंकर गुप्ता, उमाकांत पाण्डेय, अशोक लाल, विश्वमित्र सिंह, अशोक पासवान, विमल सिंह, गणेश सिंह, मुनीजी सिंह, भृगुनाथ सिंह, सुरेश गुप्ता, मंटू सिंह, रामेश्वर चौधरी, पिण्टू जायसवाल, सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!