Mon. Apr 20th, 2026

उपरोक्त बातें देवेश कुमार अवर न्यायाधीश, सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर ने जिला कार्यालय में चल रहें बैठकों के दौड़ के दौरान कहीं। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 दिसंबर 2023 के आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के कार्यालय प्रांगण में दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। प्रथम बैठक पैनल अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं पैनल अधिवक्ताओं से की गई। दूसरी बैठक पारा विधिक स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर रहे पारा विधिक स्वयंसेवकों से की गई। जिसमें माननीय सचिव, देवेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 9 दिसंबर 2023 को हमारे देश के सभी जिलों के जिला न्यायालय में किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक सुलहनीय वादों को आपसी सुलह के आधार पर निपटारा करवाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही इस मौके पर उन्होंने कहा की इसके लिए लोगों को प्रेरित करना, इसके फायदे के बारे में लोगों को बताना, हमारा मुख्य उद्देश्य है। लोक अदालत से होने वाले सुलह के मामले को आप सभी न्यायालय में लंबित वादों को चिन्हित कर उनके पक्षकारों को उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताएं जिससे अपने वादों को सुलह करने के लिए वे प्रेरित हो। बताते चले की इसके पूर्व में भी ग्राम पंचायत राज अधिकारी, सर्टिफिकेट ऑफिसर, आदि व्यवहार न्यायालय, बक्सर के न्यायाधीश मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, बक्सर , अनुमण्डल न्यायिक दंडाधिकारी, सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के साथ श्रीमान सचिव देवेश कुमार ने बैठक कर ली है। जिसमें उन्होंने अपने-अपने न्यायालय में लंबित सुलहनिए वादों को चिन्हित कर दोनों पक्षकारों के बीच नोटिस के माध्यम से सूचित कर उन्हें न्यायालय में अपने वादों को सुलह करने के लिए प्रेरित करने को कहा। मौके पर पैनल अधिवक़्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, कुमारी अरुणिमा, किरण कुमारी, चंद्रकला वर्मा, शमशाद खान, आरती कुमारी, कंचन कुमारी, आदि वहीं विधिक स्वयंसेवक राहुल कुमार दुबे, गजेंद्र नाथ दुबे, हरे राम यादव, अनिल कुमार पाण्डेय, अविनाश श्रीवास्तव, शिव दयाल पाण्डेय, नितु कुमारी, पाण्डेय, मदन प्रजापति, एवं लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!