Thu. Jul 30th, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर में स्थित लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल हेतु रिक्त पदों के लिए जुलाई में लिए गए साक्षात्कार का परिणाम विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रकाशित किया गया l जिसमें पूर्व से चिह्नित कुल सात पदों में एक पद चीफ लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल, दो पद डिप्टी चीफ लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल एवं चार पद असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के रूप में चयन हेतु तय किया गया था।अधिवक्ता विनय कुमार सिन्हा को चीफ, अधिवक्ता कुमार मानवेन्द्र एवं अधिवक्ता संजय कुमार चौबे को डिप्टी चीफ लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के रूप में चयनित किया गया l वहीं असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के रूप में अधिवक्ता काजल कुमारी,अभिनव वशिष्ठ ,आकाश राज श्रीवास्तव एवं विकास यादव को चयनित किया गया है।जल्द ही ये सभी अपना योगदान लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार में देंगेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!