Tue. Apr 21st, 2026

श्री रामलीला समिति बक्सर के तत्वावधान में नगर के रामलीला मंच पर चल रहे 21 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव के क्रम में चौदहवें दिन वृंदावन से पधारे श्री नंद नंदन रासलीला एवं रामलीला मंडल के स्वामी श्री करतार बृजवासी के सफल निर्देशन में शुक्रवार को दिन में कृष्ण लीला के दौरान “श्याम सगाई” का मंचन किया गया. जिसमें दिखाया गया कि श्री कृष्ण यमुना जी पर अकेले खेलने जाते हैं वहाँ बरसाने में उनकी नजर राधा जी पर पड़ती है. दोनों एक दूसरे को निहारते हैं और बातचीत के क्रम में दोनों से परिचय होता है. श्री कृष्ण और राधा वहाँ साथ-साथ गेंद का खेल खेलते हैं. खेल के दौरान कन्हैया राधा जी को खेलने के लिए नंदगांव आने का न्योता देते हैं. कुछ समय खेलने के पश्चात राधा अपने घर चली जाती है. इधर श्री कृष्ण भी अपने गांव लौट आते हैं. कुछ समय पश्चात राधा अपनी सखियों को लेकर नंदगांव खेलने के लिए पहुंचती है, तो श्री कृष्ण जाकर राधा जी को अपने घर ले आते हैं, और अपनी मैया से मिलवाते हैं. श्री कृष्ण की माँ राधा के छवि को देखकर मोहित हो जाती है. वह वहाँ राधा का परिचय पूछती है. राधा जी के यह बताने पर कि मेरे पिता का नाम राजा बृशभान और माता का नाम कीरत है यशोदा काफी प्रसन्न होती है. और राधा का श्रृंगार कर उसका गोद भर देती है. वहीं कन्हैया की सगाई पक्की हो जाती है.
उक्त लीला का दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो जाते है. लीला के दौरान पुरा परिसर दर्शकों से खचाखच भरा रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!