Tue. Apr 21st, 2026

आज दिनांक 10 सितंबर 2023 को सैनिक संघ बक्सर की मासिक मीटिंग सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल में जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में की गई । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की । जिला के सभी प्रखंड के लगभग 200 पूर्व सैनिकों एवम वीर नारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिए । वही हमारे बक्सर का लाल स्नेक कैचर हरी ओम को संघ के निर्देशक डाक्टर मेजर पी के पांडेय द्वारा हरी ओम को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और 1100 रुपए से सम्मानित किया गया । जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने हरी ओम के सराहनीय कार्यों की सराहना मीडिया के समक्ष करते करते बक्सर के सांसद श्री अश्विनी कुमार चौबे जी, सदर विधायक माननीय संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी जी , जिला पदाधिकारी माननीय अंशुल अग्रवाल जी बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी माननीय धीरेंद्र कुमार मिश्रा जी एवम सभी बक्सर वासियों से गुहार लगाई की बिहार में मात्र बक्सर में हरी ओम के द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू सेंटर में बड़े रूप में विस्तार हेतु मदद करे जिनसे हरी ओम का मनोबल बढ़े । प्यार और सेवा का मिशाल देते हुए हरी ओम ने दिखाया की अगर सेवा भाव लगन से की जाय तो बाघ और बकरी भी एक घाट पर पानी पी सकते हैं । मिशाल के तौर पर हरी ओम के रेस्क्यू सेंटर में बिल्ली और कबूतर एक साथ खेलते है और खाते भी है । हरी ओम लगभग 4000 सांपो को पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है ।
जिसमे 300 नाग भी हैं । तथा 30लोगो की जान भी बचाई है ।
आज भी बड़का ढकाइच में किसी औरत को सांप काटने से मौत हो गई है । हरी ओम गांव गांव सांप काटने के बाद प्राथमिक उपचार और बचाव के उपाय का जागरूकता अभियान छेड़ दिया है । जरूरत है रेस्क्यू का विस्तार हेतु आर्थिक मदद की । सैनिक संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष नायब सूबेदार सत्या नंद पांडेय द्वारा हरी ओम को आर्थिक मदद के रूप में 500 रुपया प्रति माह दिया जाता है ।
अध्यक्ष महोदय द्वारा सैनिकों को मिलने वाली हर सुविधाओं के बारे में विस्तृत में बताया गया । सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा वेलफेयर पर अलग अलग चर्चाएं की गई । सभी सैनिकों ने पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय शाम देव साहब और वेलफेयर अधिकारी माननीय मनोज सिंह की काफी सराहना की जिनके द्वारा सैनिक संघ बक्सर हजारों सैनिकों एवम वीर नारियों को करोड़ों रुपया दिला चुका है । भारत माता की जय, सैनिक संघ बक्सर जिंदाबाद के नारों से सारा वाता वरण गुंजायमान हो गया । अंत में सभापति कैप्टन बी एन पांडेय जी द्वारा मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई ।
मौके पर :- जिला उपाध्यक्ष जे पी सिंह, जिला उपाध्यक्ष आर बी ओझा, कोषाध्यक्ष आर बी सिंह, चेयरमैन अलख नारायण श्रीवास्तव, महा सचिव श्री निवास सिंह , उप कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, संयोजक राम नाथ सिंह ,द्वारिका पाण्डेय, चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया पंडित, दिन दयाल सिंह, चंद्रजीत सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, कामख्या पांडेय, अंबिका राय , श्रीकांत उपाध्याय, सत्या नंद पांडेय, राधा मोहन पासवान, त्रिवेणी दुबे, हरे राम ओझा भरत मिश्रा जंग बहादुर सिंह, लाल बिहारी राय, उमा शंकर शर्मा , फुल बदन सिंह, तारा बाबू, जे एन सिंह, कमलेश कुमार, अवधेश कुमार वीर नारी सुशीला देवी, प्रभावती देवी, उर्मिला देवी तथा अन्य सैकड़ों पूर्व सैनिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!