Fri. Sep 18th, 2026

जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 9 मई 2023 को संयुक्त श्रम भवन, बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार शिविर में दिनांक 9 मई 2023 को AAMDHANE PVT. LTD के द्वारा बक्सर जिले के 18-30 वर्ष के न्यूनतम 8th पास युवकों का TRAINEE, ASSEMBLY & LINE OPERATOR, CNC/VNC, OPERATOR, PRODUCTION पद हेतु नियुक्ति करेगी। आईटीआई एवं डिप्लोमा पास आवेदको को प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी उक्त पद हेतु स्वयं की चयन प्रक्रिया अपनाते हुए नियुक्ति करेगी। कंपनी के द्वारा कुल 100 रिक्तियां दर्शाई गई हैं। कंपनी के द्वारा वेतन 11000-18000 महीना दर्शाया गया है। कार्यस्थल गुजरात, पुणे एवं नोएडा है।*

*जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 9 मई 2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं कार्यस्थल पर ही एनसीएस पर निशुल्क निबंधन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!