Sun. Sep 20th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा कला भवन बक्सर में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर के वितरण समारोह में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना के तहत संबल योजना अंतर्गत दिव्यांगजन को बैट्री चालित ट्राई साइकिल एवं सहायक उपकरणों का नि:शुल्क वितरण दीप प्रज्वलित कर आरंभ किया गया।*

जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनो ने अपने कार्य क्षेत्र यथा खेल/सेवा/विज्ञान क्षेत्र एवं अन्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। विभिन्न दिव्यांगजनों, अरुणिमा सिन्हा, (भारत से राष्ट्रीय स्तर की बालीबॉल खिलाड़ी एवं एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय दिव्यांग), एस जयपाल रेडडी, (पूर्व केन्द्रीय मंत्री), सुधा चन्द्रन, (नृत्यांगना एवं टी0वी0 अभिनेत्री), अजीत योगी, (छतीसगढ के मुख्यमंत्री) एंव इरा सिंघल, (यूपीएससी 2014 में प्रथम स्थान) ने समाज के लिए उदाहरण दिया है। मैं आशा करता हूं कि आप भी अपने नए सार्थक प्रयास से जीवन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित है। जिनका लाभ लेकर आप अपने जीवन को और भी सुदृढ़ कर सकते हैं।

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल वितरित किया गया।

ट्राई साइकिल वितरण के पश्चात जिला पदाधिकारी महोदय ने श्रवण बाधित द्वारा निर्मित कला वस्तु का भी निरीक्षण किया।

कला भवन बक्सर में कुल 74 दिव्यांगजन लाभुकों को मोटराईज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

*कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बक्सर, जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर, सहायक कोषागार पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी बक्सर एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!