
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 12 अप्रैल 2023 एवं 13 अप्रैल 2023 को संयुक्त श्रम भवन, बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में दो दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार शिविर के प्रथम दिन दिनांक 12 अप्रैल 2023 को भारती एयरटेल लिमिटेड बक्सर जिले के 18-30 वर्ष के न्यूनतम स्नातक पास युवकों का कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर पद हेतु नियुक्ति करेगी। कंपनी के द्वारा बताया गया कि एमबीए पास युवकों को प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी उक्त पद हेतु स्वयं की चयन प्रक्रिया बनाते हुए नियुक्ति करेगी। कंपनी के द्वारा कुल 30 रिक्तियां दर्शाई गई हैं। कंपनी के द्वारा वेतन 20000-25000 महीना दर्शाया गया है। कार्यस्थल पटना एवं बनारस है।*
इसके साथ दूसरे दिन दिनांक 13 अप्रैल 2023 को Skills Desk Suzuki Motor Gujarat Pvt. LTD, Topband India Pvt. LTD एवं Rsb Transmission कंपनियों हेतु 18-30 वर्ष के न्यूनतम आईटीआई, डिप्लोमा एवं बीटेक पास युवकों के लिए Automotive Techinician, Trainee Engineer पद हेतु नियुक्ति करेगी। कंपनी के द्वारा 30 रिक्तियां दर्शाई गई हैं। कार्यस्थल Pan India है। रिक्त में कंपनी के द्वारा वेतन 12000-22000 महीना दर्शाया गया है।
*जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि वे दिनांक 12 अप्रैल 2023 एवं दिनांक 13 अप्रैल 2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर ही एनसीएस पर निशुल्क निबंधन किया जाएगा।