
सांसद खेल महाकुंभ में सुमित के हैट्रिक छक्के से राजपुर विधानसभा की हुई शानदार जीत
सुमित ने 27 बॉल में बनाए 41 रन
सांसद खेल महाकुंभ का पहला क्रिकेट मैच ब्रह्मपुर व राजपुर विधानसभा के बीच किला मैदान में हुआ। राजपुर विधानसभा इलेवन ने ब्रह्मपुर विधानसभा इलेवन को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। राजपुर के सुमित ने ताबड़तोड़ 27 बॉल में 41 रन बनाए। सुमित ने लगातार 3 छक्के लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किए। ब्रह्मपुर विधानसभा इलेवन ने टॉस जीतकर पूरी विकेट खोकर 15.2 ओवर में 98 रन बनाए। ब्रह्मपुर की ओर से सबसे अधिक रन अनिकेत ने 27 रन बनाए। राजपुर विधानसभा इलेवन की ओर से सर्वाधिक विकेट सब्बास व प्रकाश ने लिए। दोनों ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में उतरी राजपुर विधानसभा इलेवन की टीम ने 4 विकेट खोकर 14 ओवर में जीत दर्ज कर ली। सुमित 27 बोल में 41 रन, 3 छक्का लगातार, 4 चौक व 1 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। शुक्रवार को डुमराँव व बक्सर विधानसभा इलेवन का क्रिकेट मैच किला मैदान में होगा।