Sun. Apr 19th, 2026

समागम स्थल पर डॉ पंकज चतुर्वेदी को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे।

सदर अस्पताल में कीमोथेरेपी की होगी सुविधा: डॉ पंकज

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के निमंत्रण पर अहिरौली में आयोजित सनातन संस्कृति समागम में आए टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ पंकज चतुर्वेदी ने घोषणा की, कि सदर अस्पताल में कीमोथेरेपी की सुविधा जनवरी से होगी। 10 बेड का अस्पताल भी होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि समागम सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास का भी मानक साबित होगी। उन्होंने इस घोषणा के लिए डॉ चतुर्वेदी का आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के प्रयास से सदर अस्पताल बक्सर में 2019 से ही टाटा मेमोरियल अस्पताल द्वारा स्क्रीनिंग सेंटर की सुविधा है। कीमोथेरेपी की सुविधा से करीब एक दर्जन से अधिक जिलों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर डॉ रविकांत मुज़फ़्फ़रपुर टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक उपस्थित थे। सभी ने स्वामी अनंताचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!