
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 नवंबर 2022 के परिपेक्ष में आज अंजनी कुमार सिंह माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा व्यवहार न्यायालय, बक्सर में कार्यरत सभी न्यायाधीशों के साथ एक बैठक कार्यालय भवन विधिक सेवा सदन में की गई ।बैठक का आयोजन का मुख्य उद्देश राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवंबर 2022 को में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने हेतु इसके कार्यकलापों की चर्चा थी। मौके पर माननीय न्यायाधीश ने गठित की गई कुल तेरह पीठों के न्यायाधीशों को वर्ष की इस अंतिम लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन हम कैसे दोनों पक्षों में आपसी सहयोग से किस तरह अधिक से अधिक खत्म कर सकते हैं या अन्य किस तरीके से उन्हें प्रेरित कर सकते हैं इसके लिए उन्होंने कई दिशा-निर्देश माननीय न्यायाधीशों को दिया। मौके पर धर्मेंद्र कुमार तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर में सभी न्यायाधीशों से अपील की कि वर्ष के इस चौथे एवं अंतिम लोक अदालत को हम सभी एक त्यौहार के रूप में मनाए। जिसमें दोनों पत्रकारों के सहयोग से अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करवाया जा सके। वाद के पक्षकारों को विशेषकर बैंक ऋण, विद्युत वाद, अपराधिक वाद, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम के मामलों में इनके अधिवक्ताओं से मिलकर पक्षकारों को लोक अदालत में आने हेतु प्रेरित करने के लिए भी कहा। मौके पर माननीय सचिव द्वारा बताया गया कि पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, साथ ही अन्य बैंकों के द्वारा वर्ष के इस अंतिम लोक अदालत में अपने बैंक लोन के मामले में अधिक से अधिक 50% प्रतिशत तक छूट देने कि बात कही है।