
विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बक्सर जिले के सभी चिन्हित जगहों पर । साथ ही केंद्रीय कारागार, मुक्त कारागार, महिला मंडल कारा में काराबंदी हेतु उनके मौलिक अधिकार , कर्तव्य, साथ ही केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जागृत करने हेतु एक बैठक का आयोजन व्यवहार न्यायालय,बक्सर स्थित भवन विधिक सेवा सदन में धर्मेंद्र कुमार तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा पैनल अधिवक्ताओं की बैठक अपने प्रकोष्ठ में कि गई। बैठक के दौरान उन्होंने सभी उपस्थित पैनल अधिवक्ताओं को निर्देश दिया की विगत वर्ष 2021 में जिस तरह हमने पैन इंडिया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में किया था । ठीक उसी प्रकार वर्ष 2022 में भी हमलोग यह कार्यक्रम करेंगे। यह कार्यक्रम हमें लोगों को 31 अक्टूबर से लेकर 13 नवंबर 2022 तक करना है। जो भी गांव कस्बे में हम लोग गए थे और उन्हें जो जानकारी नालसा की योजनाओं के बारे में बताया था। उस पर आम ग्रामीणों ने क्या फायदा लिया उसके बारे में हमें उन्हें घर-घर जाकर पूछना है। नालसा द्वारा चलाई जा रही आम जनमानस के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विधिक सेवा के बारे में सभी लोगों को बताना है। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता प्रमोद कुमार मिश्रा, कुमार मानवेन्द्र,राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।