
जिला आपूर्ति शाखा बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार आगामी त्योहारों यथा दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की संभावनाओं को देखते हुए उनके रोकथाम हेतु दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्णय लिया गया कि खाद्य निरीक्षक एवं आपूर्ति निरीक्षको की संयुक्त जांच दल गठित कर सतत जांच अभियान चलाकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बिक्री किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी जांच में दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के मालिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम ग्राहकों से अनुरोध है कि किसी भी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बिक्री किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट के संबंध में कोई भी सूचना प्राप्त होती है तो उसकी शिकायत संबंधित प्रखंड के आपूर्ति निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक अथवा अनुमंडल पदाधिकारी से कर सकते हैं।