
आप सभी बक्सर वासियों से आग्रह पूर्वक कहना है कि ,डेगू के बढ़ रहे प्रकोप अगल-बगल के जिलों में बहुत तेजी से अपना पैर फैला रहा है, इसे ध्यान में रखते हुए आप सभी से आग्रह है कि आप सभी अपने घर और अपने अगल-बगल लगने वाले पानी के जगहों की साफ सफाई रखें साथ ही अपने बच्चों को फुल बाजू के कपड़े पहनाये एवं बुखार होने पर इसप्रिंन एवं क्रोसिन की दवाएं नही ले ,पारासीटामोल ही यूज़ करें 2 दिन 3 दिन बुखार होने पर सदर अस्पताल एवं अपने अगल-बगल के अस्पताल में डॉक्टर का सलाह जरूर लें, घर मे मच्छरदानी का उपयोग करें एवं मच्छर से बचने के लिए मॉस्किट किलर का उपयोग करें नगर परिषद के द्वारा शहर में गली मोहल्लों में छिड़काव किया जा रहा है साथी जगह जगह पर फागिंग भी की जा रही है आप सभी अपने अगल-बगल पानी न लगने दें क्योंकि डेंगू का मच्छर साफ पानी मे हो सकता हैकल से हर मोहल्ले में टोली बना कर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा रेडक्रॉस के तरफ से कुछ मच्छरदानी का भी वितरण किया जाएगा।