Sun. Jun 21st, 2026

बक्सर: आरपीएफ इंस्पेक्टर दिपक कुमार ने 7 वॉ रविवार को वामनेश्वरनाथ घाट पर भगवान वामन जन्मभूमि मुक्ति अभियान समिति की ओर से साप्ताहिक गंगा आरती में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोचारण के मध्य मां गंगा की पूजा अर्चना के पश्चात आरपीएफ इंस्पेक्टर दिपक कुमार ने मां गंगा की आरती की। इसके बाद आरती देखी। उन्होंने बताया कि वह पहली बार गंगा आरती में आए हैं। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है मां गंगा के बारे में जितना भी कहा जाए वह कम है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मां गंगा भारत की अस्मिता है, गंगा मां के बिना भारत वर्ष अधूरा है व भारत के बिना मां गंगा अधुरी है। यह मिश्रण अथवा एक दूसरे के पूरक रूपी वरदान सृष्टि कर्ता ने केवल और केवल भारत मां को दिया है उन्होंने ये भी कहा कि आज गंगा तट पर आकर अद्भुत शांति मिली। समिति के लोगो ने अंगवस्त्रम से स्वागत किया व आरती का प्रसाद दिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अजय चौबे, मीडिया प्रभारी सह अधिवक्ता राघव कुमार पाण्डेय,अभिषेक ओझा,अधिवक्ता राजेश कुमार,सत्यम कुमार पाण्डेय,चन्द्रभूषण ओझा,संजय राय,निक्कू ओझा,एन०एस०एस०टीम लीडर सुंदरम कुमार,पंकज उपाध्याय,विनय कुमार चौबे,अम्बिका कुमार आदि सौकड़ों भक्त शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!