Sun. Apr 19th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किए गए जल संरक्षण/संचयन कार्यो की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में आहूत की गई। जिसमे जल शक्ति अभियान के केंद्रीय नोडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार Addl. FA (SK) & JS एवं श्री राकेश देवागन Scientist B, Technical Officer के समक्ष विभिन्न योजनाओं के संबंध में किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया।**बैठक में जिले में अवस्थित आहारो, पाइनो, तालाबों के निर्माण, जीर्णोद्धार, सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार, जल संरचनाओं कुआं, चापाकल के किनारे सोख्ता निर्माण, चेक डैम निर्माण, खेत पोखडी निर्माण, छत वर्षा जल संचयन निर्माण, पौधशाला निर्माण, सघन वृक्षारोपण पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री राकेश देवागन scietist B, Technical Officer जल शक्ति अभियान के द्वारा स्वच्छता निर्माण के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए सोख्ता को ज्यादा उपयोगी बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।**जिले में चल रहे जल संरक्षण/संचयन हेतु अमृत सरोवर के निर्माण/जीर्णोद्धार के तकनीकी पहलुओं पर विशेष चर्चा की गई तथा उसे और कारगर बनाने हेतु विशेष मार्गदर्शन दिया गया।**केंद्रीय दल द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2022 को चौसा एवं इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत क्रियान्वित जल शक्ति अभियान के योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा।**बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, डीआरडीए निदेशक एवं जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!