Tue. Apr 21st, 2026

02 जून 2022 को झारखण्ड एवम बिहार सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमाण्डिंग विशाल अग्रवाल द्वारा बक्सर में एक सी. एस. डी. का विस्तार पटल का उदघाटन किया गया। यह कैंटीन बिहार रेजीमेंट केंद्र, दानापुर द्वारा संचालित की जायेगी और बक्सर जिले के लगभग 15,000 सेवारत / सेवा निवृत/वीर नारियो और कैमूर एवम रोहतास जिलो के लगभग 10,000 से 20,000 हकदार सैनिक एवम उनके आश्रितो की आवश्यकता को पूरा करेगी। एक कल्याणकारी योजना के रूप में सी. एस. डी. कैंटीन के विस्तार का उद्देश्य सेवारत और सेवा निवृत सशस्त्र बलो सहित सी. एस. डी. लाभार्थियो और सशस्त्र बलो के सैनिकों के परिवारों और आश्रितो को उनके दरवाजे पर कैंटीन सेवाओ के प्रावधान को सक्षम करना हैं। यह कार्यक्रम आखिरकार बक्सर और आसपास के जिलो के वर्दीधारी और सेवानिवृत कर्मियो की लम्बे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति का प्रतिक है।इस ऐतिहासिक पल पर पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष राम नाथ सिंह ने कहा की कई वर्षों के संघर्ष का परिणाम है की आज बक्सर जैसे शहर में सीएसडी कैंटीन का शुरुआत हुआ है। जिसमे रोहतास और कैमूर जिला के साथ साथ उत्तरप्रदेश के सैनिकों को भी लाभ मिलेगा।झारखंड एंड बिहार सबेरिया के जीओसी का आगमन से बचे हुए सभी समस्याओं को पूरा करने में मदद गर होगा।प्रेस के माध्यम से श्री सिंह ने सैन्य पदाधिकारियों के साथ साथ अपने सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया।साथ ही ऐसे ही दृढ़ संकल्प के साथ अपने लोगों के लिए लड़ते रहने का संकल्प लिया।इस अवसर पर बिहार रेजिमेंट केंद्र के कमाण्डेंट ब्रिगेडियर आलोक खुराना और बक्सर के जिला अधिकारी श्री अमन समीर, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सहित कई भूतपुर्व सैनिक एवम वीर नारिया इस अवसर पर उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!