
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में आहूत की गई।**सिविल सर्जन बक्सर ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखा।**जिला पदाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन बक्सर को, सभी डॉक्टरों को रोस्टर वाइज उपस्थित रहने एवं सरकार द्वारा तय मानक के अनुसार ओपीडी में मरीजों को देखना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।* *सदर अस्पताल को लक्ष्य, अनुमंडलीय अस्पताल डुमराव एवं अन्य अस्पतालों को कायाकल्प के मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए यथासंभव प्रयास करने का निर्देश दिया।**वैक्सीनेशन के संबंध में जन्म लेने वाले बच्चों को ओपीवी, बीसीजी, हेपेटाइटिस बी एवं अन्य वैक्सीन ससमय देते हुए पूर्ण टीका सुरक्षा देने का निर्देश दिया।**एएनसी के अंतर्गत पूर्ण रजिस्ट्रेशन करते हुए निबंधित संख्या के अनुरूप पूर्ण जांच करते हुए कार्य का निष्पादन करने एवं निबंधन के अनुरूप संस्थागत प्रसव कराया जाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।**बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर सिविल सर्जन बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी बक्सर, डीपीएम बक्सर, संबंधित प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं चिकित्सा विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।