Sat. Jun 6th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आहूत की गई।*

जिसमें माननीय सदस्य विधानसभा डुमरांव, माननीय सदस्य विधानसभा राजपुर, जिला परिषद अध्यक्षा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विगत बैठक की कार्यवाही का अनुपालन प्रतिवेदन के अवलोकन के साथ बैठक प्रारंभ किया गया। उक्त बैठक का मुख्य बिंदु उर्वरक का बिक्री निर्धारित दर पर कराने एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने का रहा।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि जिले में उर्वरक की आवश्यकता के अनुसार 35000 मैट्रिक टन यूरिया की लक्ष्य का मांग की गई थी परंतु राज्यस्तर से 28000 मैट्रिक टन का ही लक्ष्य बक्सर जिला हेतु निर्धारित किया गया है। अभी तक बक्सर जिला को 24379 मैट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति की गई है।

समीक्षा क्रम में जिला परिषद अध्यक्षा द्वारा पंचायत स्तर पर उर्वरक निगरानी समिति की गठन करने का प्रस्ताव दिया गया।

माननीय सदस्य विधानसभा राजपुर द्वारा इफको के जिला प्रबंधक के संबंध में बताया गया कि उनके द्वारा दूरभाष पर वार्ता तक नहीं किया जाता है जिन पर कारवाई करने की मांग की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला कृषि पदाधिकारी को इस संबंध में इफको के जिला प्रबंधक से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए अग्रेतर करवाई करने का निर्देश दिया।

माननीय सदस्य विधानसभा डुमराव द्वारा कालाबाजारी करने वाले खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ-साथ थोक उर्वरक विक्रेताओं पर भी कार्रवाई करने का प्रस्ताव रखा। जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला कृषि पदाधिकारी को उर्वरक की कालाबाजारी रोकने हेतु जीरो टॉलरेंस नीति का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!