Sat. Jun 6th, 2026

रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा,बक्सर के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो अध्यक्ष डॉ प्रिय रंजन चौबे ने किया मौके। इस मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ प्रिय रंजन कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस से देश हमेशा प्रेरित होता रहेगा। 
उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, आजाद हिन्द फौज के संस्थापक ‘जय हिन्द’ और ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा’ का नारा देने वाले नेताजी ने अंग्रेजों से कई बार लोहा लिया। इस दौरान ब्रिटिश सरकार ने उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए। नतीजा ये हुआ कि नेताजी को अपने जीवन में कई बार जेल जाना पड़ा। वह एक ऐसे महान क्रांतिकारी थे जिनके विचार से देश सदा सर्वदा प्रेरित होता रहेगा। देश को आजादी दिलाने में नेताजी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत मां के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के कारण ही अंग्रेजो को भारत के आगे  झुकना पड़ा और स्वतंत्र करने के लिए बाध्य होना पड़ा। नेताजी का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिये प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष दीपक सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कमल क्लब के जिला संयोजक अरविंद पासवान ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अक्षय ओझा, सौरभ चौबे जिलामंत्री चंदन सिंह, कमल क्लब के जिला संयोजक अरविंद पासवान, सहसंयोजक गौरी शंकर उपाध्याय, नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, नगर महामंत्री अजय चौबे,शिव जी,जयशंकर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!