Sat. Jun 6th, 2026

दिनांक 11/12/2021 को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्य्क्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर अंजनी कुमार सिंह एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु कुल 15 बेंच / पीठ का गठन किया गया है। प्रथम बेंच में अपर जिला न्यायाधीश धीरेंद्र बहादुर सिंह एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में संगीता कुमारी कार्य करेंगे। जो मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, मैट्रिमोनियल डिस्प्यूट और ओरिएंटल बैंक से संबंधित वादों का निष्पादन करेंगे। दूसरे बेंच में अपर जिला न्यायाधीश अविनाश शर्मा और पैनल अधिवक्ता के रूप में राकेश रंजन कार्य करेंगे । जो श्रम विभाग और बैंक ऑफ बड़ौदा से संबंधित सुलहनिये वादों को देखेंगे। तृतीय बेंच में अपर जिला न्यायाधीश आशुतोष कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा रानी एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में आशुतोष कुमार ओझा कार्य करेंगें। जो अवर न्यायाधीश के न्यायालय में लंबित बिजली विभाग के मामले को देखेंगे। चौथे पीठ में अपर जिला न्यायाधीश श्री बृज किशोर सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका कुमारी एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में जितेंद्र कुमार सिंह कार्य करेंगे। जो बिजली, पानी एवं आईसीआईसी बैंक, एचडीएफसी बैंक से संबंधित मामले को देखेंगे। पांचवी बेंच में अपर जिला न्यायाधीश विवेक राय, न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमारी डिम्पी और पैनल अधिवक्ता के रूप में मनोज कुमार श्रीवास्तव कार्य करेंगे। जो दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, सर्टिफिकेट केस एवं ग्राम कचहरी से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे। छठे बेंच में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, राकेश कुमार द्वितीय एवं पैनल अधिवक्ता दीपिका कुमारी केसरी कार्य करेंगे । जो पंजाब नेशनल बैंक और माप तौल विभाग, वन विभाग, एवं खनन विभाग से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे। सातवें बेंच में अवर न्यायाधीश सुश्री छिपराचला अंजलि एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में नीलम कुमारी कार्य करेंगे। जो दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक डुमराव एवं अपराधिक मामले से संबंधित वादों का निष्पादन करेंगे। आठवीं पीठ में अवर न्यायाधीश सीमा कुमारी एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में शेषनाथ ठाकुर कार्य करेंगे। जो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, और बिजली से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे। नौवें बेंच में अवर न्यायाधीश रमेश कुमार एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में जितेंद्र कुमार कार्य करेंगे । जो आपराधिक मामले एवं बिजली से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे। दसवीं पीठ में अवर न्यायाधीश राकेश रंजन सिंह और पैनल अधिवक्ता के रूप में किरण कुमारी कार्य करेंगे । जो इंडियन बैंक, इलाहाबाद बैंक एवं सुलहनिये आपराधिक मामलों का निष्पादन करेंगे। ग्यारहवें बेंच में रंजन कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में कंचन कुमारी कार्य करेंगे। जो भारतीय स्टेट बैंक से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे।बारहवें बेंच में श्री नितिन त्रिपाठी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में तेज प्रताप सिंह कार्य करेंगे। जो पंजाब नेशनल बैंक, डुमराव से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे। तेरहवीं बेंच में अवनींद्र प्रकाश, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं श्री संजय कुमार पैनल अधिवक्ता के रूप में कार्य करेंगे। जो यूको बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक एवं अन्य बैंकों से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे। चौदहवीं बेंच में श्रीमती रिंकी कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में रीमा कुमारी कार्य करेंगे। जो एन आई एक्ट के सेक्शन 138 से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे। पंद्रहवी बेंच में हमजा आलम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं शमशाद खान पैनल अधिवक्ता के रूप में कार्य करेंगे। जो भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे। ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए लगभग 10,000, दस हजार मुकदमां के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें एन आई एक्ट के कुल 254 मामले, एम भी क्लेम, मोटर वाहन दुर्घटना के बीस मामले, बिजली से संबंधित कुल 42 मामले, अपराधिक प्रवृत्ति के सुलननिय198 मामले एवं बैंक से संबंधित कुल 9784 मामलों का निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!