
पंचकोसी परिक्रमा के अंतिम पड़ाव चरित्रवन में लिट्टी चोखा महाप्रसाद सह मैत्री भोज बक्सर के बुढ़वा शंकर घाट के पास संस्कृत विद्यालय परिसर में विचार परिवार के समस्त कार्यकर्ता पंचकोसी के समापन पर एक साथ लिट्टी चोखा का प्रसाद पाकर पंचकोसी महात्म्य और इस परिक्रमा को विश्व स्तर पर ले जाने का संकल्प लिया ।कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे डाक्टर प्रिय रंजन चौबे युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष व भाजपा नेता प्रकाश पांडे ने सभी कार्यकर्ताओ को प्रेम पूर्वक लिट्टी चोखा का प्रसाद खिलाया।।इस अवसर पर पंचकोसी महात्म्य का वर्णन करते हुए जिला संघचालक माननीय राम वकील राय जी ने कहा कि इस परिक्रमा को हम सभी बक्सरवासी मिलकर बढ़ाए व संकल्प ले की इसको विश्व स्तर पर पहचान दिलवाए। आज ही के दिन श्री रामचंद्र जी अंतिम पड़ाव चरित्रवन में अपने हाथों द्वारा लिट्टी बनाकर प्रसाद पाए थे।उपरोक्त कार्यक्रम में सिविल सर्जन जितेंद्र नाथ , वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप राय , चंद्रभूषण ओझा, अक्षय ओझा, संजय ओझा , नवीन निश्चल चतुर्वेदी , प्रमोद चौबे, अविनाश पांडे ,रूपेश दुबे, पियूष प्रियदर्शी , लखन जी , सोनू ओझा ,संजय राय , अभिमन्यु सिंह , गौरव कुमार , राहुल कुमार , नागेंद्र प्रसाद, प्रभाकर ओझा , अवधेश पांडेय, दयानंद पांडेय, मृत्युंजय तिवारी , अमन कुमार, प्रभाकर तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।