Wed. Oct 28th, 2026

रामरेखा घाट बक्सर से गंगाजी की आरती जलभारी और श्री रामेश्वनाथ भगवान के दर्शन पूजन के साथ संत समाज प्रारम्भ करेगा पंचकोशी परिक्रमा यात्रा lबक्सर से परिक्रमा यात्रा प्रथम पड़ाव स्थल अहिरौली अहिल्या आश्रम पहुंचेगी जहाँ मन्दिर में विराजित अहिल्या माता का दर्शनपूजन कर श्रद्धालु यात्री पुआ पूड़ी पकवान का भोग प्रसाद ग्रहण करेंगे और संत समाज का आशीर्वाद और पंचकोसी के प्रथम पड़ाव स्थल के महत्व की चर्चा भी श्रवण करेंगे lसमिति के सचिव डॉ रामनाथ ओझा ने आज जारी प्रेस विग्यप्ति द्वारा यात्रिओं से आग्रह किया है कि अपने साथ ओढ़ने बिछाने हेतु प्रचुर मात्रा में गर्म कपड़े अवश्य लावें और सावधानी पूर्वक अपने अपने ग्रुप में ही रहें l किसी अनजान व्यक्ति का दिया खाद्य पदार्थ न लें l मास्क जरूर पहने l डॉ ओझा ने प्रसाशन से मेले की सुरक्षा, सफाई, मेडिकल सहायता हेतु सदैव सावधानी बरतने का भी आग्रह किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!