Fri. Aug 14th, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे  ने दी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं

लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र के विकास में प्रेस और पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है– अश्विनी चौबे

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी है। 

प्रेस को जारी बयान में श्री चौबे ने कहा कि “लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र के विकास में प्रेस और पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश की आजादी की लड़ाई में प्रेस ने अहम भूमिका निभाया था। आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में तथा जब कभी लोकतंत्र पर संकट आया तब  इसमें अपनी क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारी निभा कर लोकतंत्र को बचाने का काम किया। आपातकाल के समय तो कई पत्रकारों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी जान तक दे दिए। आज भी सरकार के कार्यों एवं नीतियों को जनता तक पहुंचाने और जनता में इन नीतियों के कार्यान्वयन में गलती को उजागर करने में इसके काम सराहनीय है। कोरोना जैसी महामारी के समय इसके मानवीय स्वरूप और सीमा पर युद्ध जैसी स्थिति के समय इसका राष्ट्रवादी स्वरूप भी हमें देखने को मिलता है।

आज आवश्यकता है कि हम प्रेस, मीडिया और पत्रकारों को सही सम्मान और सही स्थान दें। इनको भी अपनी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने की आवश्यकता है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!