
उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर के द्वारा 07 नवम्बर को होने वाले कोविड-19 महा वैक्सीनेशन अभियान के लिए जूम मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल सर्जन बक्सर, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सभी एमओआईसी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीडीपीओ, डीपीएम जीविका जुड़े हुए थे।**1. उप विकास आयुक्त महोदय ने कल होने वाले टीकाकरण महा अभियान के लिए 80000 टीकाकरण का लक्ष्य जिले में रखने का निर्देश दिया।**2. सिविल सर्जन बक्सर के द्वारा बताया गया कि कल के महा अभियान के लिए 542 सेशन साइट बने हुए हैं। इसमें सभी पंचायतों के लिए टू व्हीलर के द्वारा 137 सेशन साइट बनाएं गए है। जो लोगों तक पहुंच कर उनका वैक्सीनेशन करेंगे। जिन लोगों का दूसरा डोज का समय हो गया है उन लोगों को चिन्हित करके वैक्सीनेशन किया जाएगा। सभी पंचायतों में एक-एक टू व्हीलर रखा गया है।* *3. साथ ही सिविल सर्जन बक्सर ने यह भी बताया कि सभी एमओआईसी द्वारा अपने अपने प्रखंडों में वैक्सीनेशन करने के लिए माईकिंग के द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ई रिक्शा के द्वारा भी प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।**4. उप विकास आयुक्त महोदय ने निर्देश दिया की कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराव दोनो सक्रिय भागीदारी करते हुए वैक्सीनेशन के महा अभियान को सफल बनाएं। इसके लिए वे वार्ड पार्षदों से संपर्क स्थापित करे और जिन लोगों का द्वितीय डोज बाकी है उनको वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें।* *5. उप विकास आयुक्त महोदय ने निर्देश दिया कि कल होने वाले महा अभियान में सभी ससमय उपस्थित होंगे और समय से वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ करेंगे और इस बात का विशेष ध्यान देंगे कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से छूटे नहीं।**6. उप विकास आयुक्त महोदय ने सभी सीडीपीओ, एमओआईसी को समन्वय स्थापित कर माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश दिया और जिन व्यक्तियों का द्वितीय डोज का समय हो गया है उनको चिन्हित करके उनको वैक्सीनेशन करने का निर्देश दिया।* *7. साथ ही उप विकास आयुक्त महोदय ने सभी पदाधिकारियों को कल होने वाले महा अभियान में भ्रमणशील रह कर के महा अभियान कार्य को सफल बनाने हेतु निर्देश दिया।**8. उप विकास आयुक्त महोदय ने सभी स्वास्थ्य कर्मी और सीडीपीओ को निर्देश दिया कि सक्रिय भागीदारी रखते हुए जिन लोगों ने प्रथम डोज एवं जिनका द्वितीय डोज का समय हो गया है उन सभी लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें।**9. उप विकास आयुक्त महोदय ने अपील किया की सभी व्यक्ति जिनका द्वितीय डोज का समय हो गया है या जिन्होंने कोविड-19 का टीका नहीं लिया उनसे अनुरोध है कि इस टीकाकरण अभियान में जिला प्रशासन का सहयोग करें और टीका अवश्य लगाएं।*====================================== *सजग रहें, सतर्क रहें, मास्क पहनकर ही बाहर निकले सदैव सामाजिक दूरी का पालन करें।*======================================