Wed. Oct 28th, 2026

डी ए ओ श्री मनोज कुमार ने मोहनपुर में आयोजित किसान चौपाल का किया औचक निरीक्षण
बक्सर-कृषि प्रदौगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) द्वारा जिले के राजपुर प्रखंड स्थित समहुता ग्राम पंचायत के मोहनपुर ग्राम में दिन शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल आयोजन के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार अचानक शामिल हुए। किसानों से उन्होंने अपना परिचय नही देते हुए खेती-बाड़ी से संबंधित समस्या पूछा। किसानों की अधिकतर समस्या धान की बिक्री को लेकर थी। इसपर उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग के वेबसाइट पर धान अधिप्राप्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू है। ऑनलाइन में संबंधित दस्तावेज व तकनीकी जानकारी हेतु संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक से संपर्क करें। पराली प्रबंधन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को बचाने हेतु पराली नही जलाने का संकल्प लेकर अन्य लोगो को जागरूक करना होगा। इस दिशा में पराली जलाने वाले एवं हार्वेस्टर मालिक द्वारा एसएमएस प्रयोग नही करने पर विभाग द्वारा कानूनी कारवाई की जाएगी। बीज वितरण योजना के तहत ई किसान भवन से दलहन एवं तेलहन पर अस्सी प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसानों के हित में अनवरत औचक निरीक्षण जारी रहेगा ताकि विभागीय कर्मी पारदर्शी तरीके से कार्य कर सके। मौके पर सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी रामदयाल सिंह, आत्माकर्मी चंदन कुमार सिंह, बीटीएम राजेश कुमार राय,कृषि समन्वयक धनंजय राय,सभापति सिंह सहित सभी प्रसार कर्मी एवं सैकड़ो पुरुष एवं महिला कृषक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!