
राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आज विधिक सेवा सदन, बक्सर भवन में विधिक जागरूकता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का एक प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का स्वरुप है, जननी है, सृजन करता है । नारी के बिना मनुष्य का जीवन और हमारा समाज अधूरा है । आज के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ इन्हें दिलवाया जाए। इनका उपयोग इन्हें कैसे करना है। उनके उत्थान एवं विकास के साथ समाज का किस तरह विकास हो यही उद्देश्य है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि हर घर की बच्ची एवं महिला चाहे वह किसी भी उम्र की हो, यदि वह शिक्षित हो जाती है तो वह अपने साथ-साथ अपने घर परिवार, और पूरे समाज को भी शिक्षित कर देती है ।इन्ही शब्दों के साथ उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ किया। मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि
“यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता”
अर्थात, जिस जगह पर नारी की पूजा होती है, स्त्रियों का सम्मान किया जाता है, वहां पर देवता निवास करते हैं । आज हम इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से आपके अधिकार और आपके अधिकारों के साथ आपके समाज के प्रति क्या कर्तव्य हैं यह भी आपको इस कार्यक्रम के दौरान बताया जाएगा।
महिलाओं का कानूनी अधिकार : –
कार्यालय स्तर पर छेड़छाड़ यौन उत्पीड़न से संरक्षण का अधिकार
पुरुषों के समान पारिश्रमिक का अधिकार
यौन उत्पीड़न की पीड़िता का नाम सार्वजनिक ना होने का अधिकार
पति अथवा रिश्तेदारों के खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार
कामकाजी महिलाओं का मातृत्व संबंधी लाभ का अधिकार
कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अधिकार
सूर्यास पश्चात से सूर्योदय पूर्व तक गिरफ्तार ना होने का अधिकार
पैतृक संपत्ति में बराबरी का अधिकार
पीड़ितों को क्षतिपूर्ति पाने का अधिकार
मुफ्त कानूनी सहायता पाने का अधिकार
तेजाब हमले की पीड़िताओं का मुफ्त चिकित्सा सहायता एवं उन्हें पीड़ित प्रतिकर राशि पाने का अधिकार
है। साथ ही उन्होंने उनके कर्तव्यों के बारे में भी उन्हें अवगत कराया। मौके आशा सेविका, प्रियंका, आरती, रीता, संगीता, पुष्पा, वर्षा स्वास्थ्य विभाग से महिला कार्यकर्ता नीतू देवी, मालती देवी, पदमीना कुमारी, रिंकू देवी, शकुंतला देवी, परम शीला देवी, सीमा देवी, पूजा देवी, शिक्षा विभाग से प्रखर शिक्षिका श्रीमती रेखा राय, सीता कुमारी, मीना कुमारी, नुसरत फातिमा, रंजना श्रीवास्तव, अंतरा कुमारी, नीता कुमारी, ममता कुमारी, श्वेता कुमारी, पूनम पाल, महिला हेल्पलाइन बक्सर से बंटी देवी, प्रियंका कुमारी, कुमारी साधना, विधिक सेविका काजल, अनीशा भारतीय, मंजू , मधुश्री, प्रीति, रुकैया, सोनी, अंशु, कंचन, गायत्री एवं सुपरवाइजर श्री सुमति कुमारी आदि मौजूद रहीं।