Mon. Oct 26th, 2026

अमृत महोत्सव के तहत पेन इंडिया लीगल अवेयरनेस एंड आउटरीच कैंप द्वारा आज गांव-गांव जाकर लोगों को काल्याणकारी योजनाओं से कराया गया अवगत। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लांच ऑफ पेन इंडिया लीगल अवेयरनेस एंड आउटरीच कैंप के तहत बीते 2 अक्टूबर से प्रत्येक जिला में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस कड़ी में बुक्सर में विशेष अभियान की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह एडीजे धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि यह विशेष अभियान बीते 2 अक्टूबर से आगामी 14 नवंबर तक चलेगा। इस परिपेक्ष में गठित 24 टीम द्वारा बक्सर जिला अंतर्गत सभी गांव, पंचायत में जाकर आम जनों को नालसा ,भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरुक किया जा रहा है। वहीं इसके अलावा एडीआर सेंटर के विभिन्न आयामों जैसे लोक अदालत , प्ली बारगेनिंग, मध्यस्था, परामर्श ,विधिक सहायता आदि के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है। इस विशेष अभियान के सफलता के लिए डीएलएसए द्वारा 24 टीम गठित की गई जिसमें एक पैनल अधिवक्ता के साथ दो पीएलबी को दिया गया है। जो मोबाइल वाहन से प्रतिदिन अलग अलग निर्धारित जगह पर जाकर लोगों के बीच उन्हें जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं । वही आगामी 11 दिसंबर को आयोजीत राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए भी अंजनी कुमार सिंह , जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए के निर्देश पर जोर शोर से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु क्या पात्रता है विधिक सहायता का क्या स्वरूप यह भी लोगो को बताया जा रहा है की ?

  1. वाद दायर करने के लिए वाद पत्र तैयार करने या प्रतिरक्षा के लिए विधिक सहायता देना।
  2. किसी विधिक कार्यवाही (वाद) के संबंध में कोर्ट की प्रक्रिया फीस तथा
  3. अन्य सभी खर्चे।
  4. विधिक कार्यवाही (वाद) में अधिवक्ता द्वारा प्रतिनिधित्व
  5. विधिक कार्यवाही (वाद) में आदेशो एवं अन्य दस्तावेजों की अभीप्रमाणित प्रति प्राप्त करना ।
  6. विधिक कार्यवाही में दस्तावेजों का छपाई एवं अनुवाद ।
  7. सही कागजात का पुस्तिका तैयार करना ।
  8. कोई अन्य व्यय जिसे अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, या
  9. प्राधिकार किसी खास मामले में स्वीकृत करना उचित समझे ।

ऐसे मामले में विधिक सहायता दी जा सकती है। जिसे डुमराव प्रखंड में अनीशा भारती द्वारा आदर्श महाविद्यालय एवं बीआरसी प्रखंड केंद्र पर, कमला शंकर तिवारी एवं अधिवक्ता मंगल कुमार राय द्वारा सिमरी प्रखंड के मझौली गांव, मोहम्मद समसुद्दीन द्वारा चौसा प्रखंड के इतराना, सुखिया, आदि ग्राम पंचायत पर जनार्दन सेठ एवं दीपक कुमार द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के विजयवाड़ा पंचायत के खरहना, गांव महोना, तिकोना, ओम प्रकाश द्वारा वरुणा पंचायत के छोटकी बसौली गांव में, संतोष कुमार द्वारा केशठ प्रखंड के कतकिनार ग्राम पंचायत एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर, राहुल मिश्रा द्वारा गिरधर पंचायत के भरौली टोला, भागवत पुर के महादलित बस्तियों में, मदन प्रजापति एवं पैनल अधिवक्ता अखौरी अशोक कुमार सिन्हा द्वारा चुरामनपुर पंचायत के मोहल्ला नोनिया, रावत गंज, वसीम खान द्वारा दवा केंद्र सहारनपुर पर मुफ्त एंबुलेंस कैसे आपको मिलेगा इससे संबंधित जानकारी, सोनू कुमार द्वारा केसठ प्रखंड के पंचायत के हरी टोला गांव जगुआर टोला आदि में, राजेश कुमार द्वारा नवानगर प्रखंड के सिकरौल एवं अतनी गांव में, शिव दयाल पांडे के द्वारा दुल्फा पंचायत के दुल्फा गांव लोगों को जागरूक किया गया में, श्री शंकर दयाल वर्मा द्वारा बक्सर प्रखंड ग्राम पंचायत, मोरिया, बिल के डेरा, जलाबर की कुटिया, शत्रुघ्न सिन्हा एवं मंजू कुमारी द्वारा दलसागर पंचायत के हरिजन बस्ती, गगौरा,दलसागर,परसिया में जागरूकता कार्यक्रम शह डोर टू डोर कार्यक्रम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!