Mon. Oct 26th, 2026

विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकर्ता अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम के अंतर्गत आज पतलेवा, हरकिशनपुर, बेलापर एवं तिवारी गांव पहुंचे। वहाँ मुफ्त कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी आम लोगों को शिविर लगाकर दी गई। जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकर्ता श्री शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में बीते 2 अक्टूबर से आगामी 14 नवंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के अलग-अलग स्थानों पर लगातार विधिक जागरूकता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही डोर टू डोर कार्यक्रम का भी आयोजन लोगों को जागरूक किए जाने के उद्देश्य से किया गया है। जिसमें ओमप्रकाश, सुंदरम कुमार द्वारा वरुना पंचायत में, सरोज कुमार एवं सत्यम कुमार पांडे द्वारा राजपुर प्रखंड मे श्री शिव दयाल पांडे के द्वारा दूलफा पंचायत के अतरौलिया गांव में किया गया लोक उजागर में, जनार्दन सेठ, दीपक कुमार सिंह, विवेक कुमार द्वारा इटाढ़ी प्रखंड में, आश नारायण मिश्रा, प्रिया रंजन पाठक द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। पैनल अधिवक्ता श्री रीमा कुमारी, श्री हरेराम यादव, अविनाश कुमार श्रीवास्तव द्वारा व्यवहार न्यायालय, बक्सर के परिसर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। वहीं मदन प्रजापति एवं अखौरी अशोक कुमार सिन्हा द्वारा जिले के चुरामनपुर, पंचायत में विधिक जागरूकता का कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!