

राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बक्सर की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज जिले के विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाकर किया जा रहा है। चौपालों, गांव के चौक चौराहों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पारा विधिक स्वमसेवको एवं पैनल अधिवक्ता द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है । तथा लोगों को इन योजनाओं से मिलेने वाली लाभ की भी जानकारी दी जा रही है। विधि स्वयंसेवक द्वारा लाभ से वंचित लोगों का एक सूची बनाई जा रही है, जिसमें उन्हें जिला प्राधिकार द्वारा सरकारी योजना का लाभ दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान माननीय सचिव, जिला प्राधिकार धर्मेंद तिवारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है, की वे ऐसे लोगो को चिन्हित कर एक सूची तैयार करे जिसे प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का भी लोगो को लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम का आयोजन आगे भी होना है। इसे लेकर प्रचार प्रसार किया जाएगा । जिसमें आज सिमरी प्रखंड के नियाज़ीपुर खुर्द में राधेश्याम उपाध्याय, कालूपुर गांव में अनीषा भारती द्वारा, बाबूगंज इंग्लिश पंचायत के रोजा गांव के दलित बस्ती में अधिवक्ता प्रीति कुमारी एवं राजेश कुमार द्वारा, वरुना पंचायत में सुंदरम कुमार एवं श्री राजेश कुमार द्वारा, राजपुर प्रखंड के समहुता पंचायत के पटखौलीयाँ गांव मै श्री शिव दयाल पाण्डेय लोगों को जागरूक करते हुए संमहता गांव में सरोज कुमार आदि द्वारा कैम्प लगाकर लोगो को जानकारी दी गई।