Mon. Oct 26th, 2026
जागरूक करते हुए
जनता की बात सुनकर अधिवक्ता द्वारा जवाब बताया गया

पिछले 2 अक्टूबर से जिले भर में चल रहा पैन इंडिया कार्यक्रम

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के तत्वावधान में पैन इंडिया कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में चलाया जा रहा है। इस बाबत प्राधिकार के लगभग लगभग सौ पारा विधिक स्वयंसेवक जिले के एक-एक गांव को चिन्हित कर वहाँ पहुंच रहे हैं। वे पिछले18 दिन में लगभग सात सौ गांव तक पहुँच चुके हैं, और सभी 1126 गाँव में पहुँचने का लक्ष्य पूरा कर रहे है। इससे अब आम ग्रामीण लोग भी जागरूक दिखने लगे हैं। स्वयंसेवकों के पहुंचने पर वे उनके समक्ष अपनी फरियाद रखने लगे हैं।
इसका नजारा बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित गुरुदास मठियाँ के प्राथमिक विद्यालय में दिखा। जहाँ विधिक स्वयं सेवक हरेराम यादव, अविनाश श्रीवास्तव व पैनल अधिवक्ता रीमा कुमारी जैसे ही गांव में पहुंची लोग उनके समक्ष अपनी समस्या लेकर पहुंच गए। इस पर दोनों लोगों ने लोगों की समस्या को सुना और उस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संबंध में प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि पहले विधिक सेवकों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। अब लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। इस वजह से अब प्राधिकार क्या है यह बताने की जरूरत नहीं रही। अब लोगों की समस्या को दर्ज करना नई चुनौती नहीं बन रही है। इससे आम जनों समेत न्यायालय और प्राधिकार को भी फायदा होगा। न्यायालय पर वर्षों से मुकदमों के बोझ को सुलह- समझौते के माध्यम से समाप्त कराया जाएगा। जिले के पैनल अधिवक्ता भी इसमे बढ़ कर सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!