Mon. Oct 26th, 2026

न्याय अगर जो पाना है, तो सीधे विधिक सेवा सदन जाना है। जिस प्रकार एक दिया अपना प्रकाश कम किए बिना हजारों दियो को जला देता है । उसी प्रकार अगर न्याय बांटा जाए या न्याय पाने के तरीकों को लोगो के बीच जागरूकता के माध्यम से बताया जाए तो वे न्याय पाने को तत्पर रहेंगें। साथ ही इससे न्यायालय पर बढ़ रहे मुकदमो का बोझ भी कम होगा। लोगो को सुलभ न्याय कैसे मिले, कैसे मुकदमो का बोझ न्यायालय पर कम हो, यही इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। प्रस्तुत बातें वरीय विधि स्वम सेवक – सह- वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकर दयाल वर्मा ने अपने जागरूकता अभियान में बक्सर प्रखंड के सोनबरसा पंचायत के छोटकी कोठियां ग्राम के ग्रामीणो को बताया। बताते चलें कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा पैन इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत 02 अक्टूबर 2021 को की गई है। जिसके अंतर्गत माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी के सफल निर्देशन में पारा विधिक स्वयंसेवकों और पैनल अधिवक्ताओं द्वारा जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम और डोर टू डोर कार्यक्रम किया जा रहा है। पैन इण्डिया अभियान के अंतर्गत जिले के अन्य ग्राम पंचायतों में विधि स्वमसेवको प्रभाकर मिश्रा, सत्रुघ्न सिन्हा, सरोज यादव, सरोज कुमार, अविनाश कुमार, हरे राम, शिव दयाल पाण्डेय, अनिशा भारती, कमला शंकर तिवारी, आदि एवं पैनल अधिवक्ता श्री अशोक कुमार पाठक, देवेंद्र प्रसाद सिंह, विष्णु दत्त द्विवेदी, रीमा कुमारी, दीपिका केशरी, कुमारी अरुणिमा, कुमार मानवेन्द्र, आदि द्वारा कार्य किया जा रहा है । साथ ही वे नालसा के उद्देश्यों, योजनाओं, पीड़ित प्रतिकर, सरकारी योजनाओं का लाभ आम ग्रामीणों को दिलवाने का प्रयास कर रहे है या उसके बारे में लोगो को बता रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!