
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के पत्र के आलोक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह – अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर अंजनी कुमार सिंह के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव पैन इंडिया अवेरनेस एंड आउटरीच अभियान जो 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक चलाया जा रहा है।
इस संबंध में जिला प्राधिकार, बक्सर के सचिव धर्मेंद्र तिवारी द्वारा बुधवार को पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयं सेवक को आवश्यक निर्देश दिए गये। जिसमें डोर टू डोर लिगल एवरनेस प्रोग्राम एवं आउटरीच प्रोग्राम शामिल है। जिसमें जिले के प्रखंड में डोर टू डोर प्रोग्राम में पैनल अधिवक्ता विद्या सागर तिवारी, रीमा कुमारी, बासुकीनाथ पाठक, कुमार मानवेन्द्र , के द्वारा गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए पारा विधिक स्वयं सेवकों सुन्दरम कुमार, सत्रुघ्न सिंह आदि द्वारा दुर्गा पूजा पण्डालों में भी नियुक्त किया गया। जिसमे वे विधिक सेवा के बारे में लोगो को बताएंगे।उक्त अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय कर्मी सुमित कुमार, सुनिल कुमार, मनोज रवानी आदि भी उपस्थित थे ।