Mon. Oct 26th, 2026

मुफ्त अधिवक्ता दिलाएगा डालसा

राज प्राधिकार, पटना के निर्देशन में आज दिनांक 13/10/2021 को बक्सर जिले के सभी प्रखण्डों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम और डोर to डोर कैंपेन किया गया। इस कार्यक्रम का नारा,
” जो वर्षों से बिछड़े हैं, जो न्याय से पिछड़े हैं,,
” उनको न्याय दिलाना है नया सवेरा लाना है “” रहा।
आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में असहाय, निशक्त, महिलाएं, बच्चे, कुष्ठ रोगियों, वृद्ध आदि लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने हेतु उनके बीच पहुँचना था। बताते चलें कि कल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव, जिला प्राधिकरण, बक्सर श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जिले में कार्यरत सभी 100 विधि सेवको एवं 75 पैनल अधिवक्ताओं को इस कार्य हेतु लगाया था। उन्होंने जिले के प्रत्येक प्रखंडों में अलग-अलग चार-चार सदसयीय टीम का गठन किया था। जिन्हें इन लोगों के बीच जाकर विधिक सेवा के उद्देश्य के बारे में इन्हें जागरूक करने तथा डोर टू डोर जाकर भी कार्यक्रम करना था। साथ ही सदर प्रखंड, बक्सर में मोहसिन आलम द्वारा केंद्रीय कारा, बक्सर में श्री आशुतोष कुमार ओझा एवं श्री रवि प्रकाश द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में विधि सदस्यों के रूप में अनिशा भारती, प्रेम प्रकाश , शत्रुघ्न सिन्हा , शंकर दयाल वर्मा, सुरेंद्र कुमार पांडे, समसुद्दीन, मनन कुमार, मोहसिन आलम, सत्रुघ्न सिन्हा, सरोज चौबे, सत्यम पांडेय आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!