
अभियान विश्वामित्र के अंतर्गत जिला पदाधिकारी महोदय एमपी हाई स्कूल बक्सर में कार्यक्रम में भाग लिए। अभियान विश्वामित्र के छह बिंदुओं में से छलांग, संवाद एवं ई गुरु पर चर्चा की गई। इसके अंतर्गत सभी आए हुए शिक्षक शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार हेतु अपने अपने सुझावो को जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखा। आज के संवाद का प्रमुख बिंदु शिक्षण संस्थाओं में शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी सरकारी शिक्षण संस्थाएं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार रखने के लिए प्रयास करें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि विषय वार 25-25 शिक्षकों का एक ग्रुप बनाया जाए। कक्षा 9 एवं 10 के पाठ्यक्रम पर आधारित विषय वस्तु पर ये सभी शिक्षक शिक्षण कार्य करेंगे जिनकी लाइव रिकॉर्डिंग होगी। इसकी एक सीडी भी बनाई जाएगी। इसे यूट्यूब पर अपलोड किया जाएगा जिससे और भी विद्यार्थी लाभान्वित हो सके। जिला पदाधिकारी महोदय अभियान विश्वामित्र के अंतर्गत स्थापित लाइब्रेरी में वहां उपस्थित सिविल सर्विस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किए और विद्यार्थियों के सुझाव को भी सुना और उसके संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं एमपी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिए।