
माननीय राज्य प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आज दिनांक 11/10/2021 को पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज सर्वप्रथम माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा Girl child डे के अवसर पर सदर अस्पताल, बक्सर में जन्म लेने वाली नवजात बच्चीयों को पुष्पगुच्छ एवं चाइल्ड किट देकर स्वागत करते हुए गर्ल चाइल्ड डे मनाने की शुरुआत की गई। साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा यह बताया गया की आज गर्ल चाइल्ड डे के दिन दो हेल्पडेस्क पहला मुख्य डाकघर, बक्सर एवं दूसरा डाक मेला, चौसा में लगाने का निर्देश दिया है। जिसमे कन्या समृद्धि योजना का लाभ बच्चियों को दिलाने का प्रयास जिला प्राधिकरण, बक्सर करेगा। इसके अतिरिक्त उन्होने डोर टू डोर कार्यक्रम कर रहे पैरा विधिक सेवकों को कहा है कि वे जगह जगह पर गर्ल चाइल्ड डे हर्षोल्लास के साथ मनाये। इसके अतिरिक्त सभी plvs में से कमला शंकर तिवारी द्वारा सिमरी प्रखंड के दुल्लापुर पंचायत में, प्रेम प्रकाश द्वारा चक्की प्रखंड के अरक पंचायत में, राहुल मिश्रा द्वारा नवानगर प्रखंड के विश्वा भुरकुंडा आदि गांव- गांव में प्रत्येक जगह घूमकर , राजेश कुमार द्वारा बाबूगंज इंग्लिश नारायणपुर के पंचायतों में एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर जिसमें नौ डिग्री गांव खड़कपुरा प्रमुख था जागरूकता कार्यक्रम का कार्य किया गया। श्री राहुल चौबे द्वारा राजपुर प्रखंड के बारूपुर पंचायत बरखेड़ा गांव में किया गया । श्रीमती निशा भारती द्वारा डुमराव प्रखंड में डोर टू डोर कार्यक्रम चलाया गया जिसमें लखन डिहरा गांव के पंचायत में मंजू डेरा में दो बच्चे जिनके माता-पिता कई वर्ष पहले मर गए हैं । उन्हें देखने वाला कोई नहीं है। आसपास के लोगों के द्वारा उन्हें भरण-पोषण के लिए भोजन दिया जाता है । दो बच्ची ऐसे प्रकाश में आए जिनका नाम प्रियंका कुमारी एवं बच्चे का नाम तूफान कुमार उम्र 11 वर्ष पिता का नाम योगेंद्र यादव, ग्राम बुडेरा, पोस्ट हरियाणा फार्म, डुमराव, डुमरी, बक्सर के पाए गए , दूसरी दो बच्चियों ऐसे मिली जिनके पिता जेल में है । उनका नाम मुस्कान कुमारी उम्र -13वर्ष, ख़ुशी कुमारी उम्र -10वर्ष और इन दोनों का बड़ा भाई रवि कुमार उम्र -14 वर्ष इनके पिता का नाम राजेश सिंह और माता -स्वर्गीय बबिता देवी है ।साथ ही उन्होंने नोनिया डेरा गांव के महादलित बस्ती में भी सभी ग्रामीण लोगों से उनका हालचाल लिया और विधिक सेवा के उद्देश्यों के बारे में लोगो को बताया । श्री शंकर दयाल शर्मा द्वारा बक्सर जिले के उपाध्याय पुर गांव में दहिवर गांव में सोनवर्षा पंचायत के पांडेपुर गांव में डोर टू डोर कार्यक्रम जागरूकता कार्यक्रम किया गया, सीमा कुमारी द्वारा महदह पंचायत के एवं रामपुर पंचायत में जागरूकता कार्य किया गया, श्री सत्यम कुमार पांडे द्वारा राजपुर प्रखंड के मंगल रावत पंचायत में , सत्रुघ्न सिन्हा और मंजू कुमारी द्वारा खुटहा पंचायत के हित्तनपड़री,खैराटी,मंझरिया गाँव मे, शिव जी पांडेय द्वारा डुमराँव प्रखंड में जागरुकता कार्यक्रम किया गया वही श्री आश नारायण मिश्रा एवं प्रिय रंजन पांडे द्वारा मोबाइल वैन जिसे जागरूकता रथ , न्याय रथ भी कहा जाता है, ब्रहमपुर प्रखंड के महुआर, दक्षिणी नैनिजोर, उतरी नैनिजोर, निमेज, पांडेपुर, उधना, चंद्रपुरा, कैथीया, पकड़हंशी आदि ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम कर विधिक सेवा, लोक अदालत, मध्यस्था के बारे में लोगों को बताया गया।
जिला प्राधिकार,
बक्सर