
पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम में विधिक जागरूकता का कार्य कर रहे पारा विधिक स्वम सेवकों एवं पैनल अधिवक्ताओं को माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा यह निर्देश दिया गया है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यदि किसी व्यक्ति द्वारा कोई सहयोग मांगा जाए तो उसे आप लोग 24 अक्टूबर 2021 या 25 अक्टूबर 2021 को विधिक सेवा सदन, व्यवहार नयालय, बक्सर में आने को आमंत्रित करें। यहाँ जिला प्राधिकार, बक्सर द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम विधिक सहायता हेल्प डेस्क लगाकर उनको विधिक सहायता प्रदान की जाएगी । साथ ही उन्होंने आम जनमानस से यह अपील की है कि जिले के किसी अन्य विभाग की भी समस्या यदि उन्हें है तो उस विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें भी हल करने का प्रयास जिला प्राधिकार , बक्सर करेगा। इसके लिए जो पारा सेवक उनके घर या पंचायत में जा रहे है वे उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में अवश्य बताए। मौके पर plvs, प्रेम प्रकाश राजेश यादव श्रीमती सीमा कुमारी सरोज कुमार चौबे , सत्यम कुमार पांडेय, प्रभाकर मिश्रा, अनिशा भारती, शिवजी पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, शंकर दयाल वर्मा, राहुल मिश्रा, सत्रुघ्न सिन्हा, प्रिय रंजन पाण्डेय, आदि द्वारा घर – घर जाकर विधिक सेवा प्राप्त करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया, अविनाश श्रीवास्तव और हरे राम यादव द्वारा रेलवे स्टेशन, बक्सर पर एक हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को विधिक सेवा के बारे में बतलाया गया । वही आश नारायण मिश्रा द्वारा मोबाइल वैन से जिले के सुदुर एवं ग्रामीण परिवेश में जाकर लोगों को विधिक सेवा के उद्देश्य क्या है, उनके फायदे क्या है के बारे में बतलाया गया । बताते चलें कि माननीय उच्च न्यायालय, पटना एवं राज्य प्राधिकरण, पटना द्वारा यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2021से 14 नवंबर 2021 तक चलाने का दिशा निर्देश दिया गया है।