
जिला गंगा समिति के तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी अमन समीर के निर्देशानुसार स्थानीय रामरेखा घाट पर भव्य गंगा आरती आयोजित की गई,इस अवसर पर अपर समाहर्ता प्रीतेश्वर प्रसाद,उप निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार राय,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से शामिल हुए,उपस्थित अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से माँ गंगा को निर्मल बनाने के लिए आह्वान किया,सभी अधिकारियों में एक सुर में गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने हेतु आम लोगों से आग्रह किया,वक्ताओं ने बताया कि जब तक हमारी आस्था गंगा के प्रति जाहिर नही होगी तब तक हम गंगा स्वच्छता अभियान को सफल नही बना सकते,सरकार के साथ आम आवाम को इस मुहिम में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाना होगा,इस अवसर पर नमामि गंगे परियोजना एस पी एम जी के नोडल पदाधिकारी गुड्डू कुमार सिंह,नेहरू युवा केंद्र अंतर्गत नमामि गंगे परियोजना के अधिकारी शैलेश कुमार राय के साथ कपिंद्र किशोर, गंगा विचार मंच के संयोजक सौरभ तिवारी,संजय ओझा, शिव दयाल पांडे, अभिनास कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।