Tue. Oct 27th, 2026

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला गंगा समिति के तत्वाधान में जिलाधिकारी अमन समीर के निर्देशानुसार किला मैदान से रैली निकाली गई,रैली किला मैदान से होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामरेखा मैदान पहुँची, जहा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शपथ भी दिलाया गया, तत्पश्चात गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया,स्थानीय समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई,वही जिलाधिकारी ने पौधारोपण कर इस मुहिम को और मजबूत करने हेतु शहरवासियों से आग्रह किया,जिलाधिकारी ने शहरवासियो से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आग्रह किया,जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा सिर्फ प्रशासन के लोगो के शामिल होने से साफ नही होगी,जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में शामिल न होगा,समाज के जागरूक लोगो को आगे आकर समाज के लोगों को जागरूक करना होगा,मानव जीवन में गंगा के उद्देश्यों को हमें सभी व्यक्ति तक पहुचना होगा,समस्त कार्यक्रम नमामि गंगे के नोडल अधिकारी सह उप निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार राय के नेतृत्व में आयोजित की गई,वही इस अवसर पर एस पी एम जी प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी गुड्डू कुमार सिंह,नेहरू युवा केन्द्र अंतर्गत नमामि गंगे परियोजना के अधिकारी शैलेश कुमार राय,राष्ट्रीय कैडेट कोर,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयसेवक,गंगा विचार मंच के संयोजक सौरभ तिवारी,नेहरू युवा केन्द्र के गंगादूत,नगर परिषद के सभी कर्मचारियों की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!