Sun. Apr 19th, 2026

आज भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी डुमरांव आपदा टीम द्वारा डुमरावं प्रखंड के कुशलपुर पंचायत के महारौरा गांव में राहत सामग्री वितरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आपदा डुमरांव के नोडल पदाधिकारी डॉ रमेश सिंह ने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए हम सभी को जागरूक होना जरूरी है आज हम सभी शपथ लें कि हम हमेशा मास्क का उपयोग करेंगे
और हम स्वयं, व अपने परिवार तथा अपने समाज को मास्क पहनने के लिए जागरूक करेंगे, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण जिले में शत प्रतिशत समाप्त हो सके। वही युवा सदस्य दीपक यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भी जागरूकता में विशेष सहयोग करते हुए लोगों को संक्रमण से बचाव हेतु एवं टीका लगाने हेतु प्रेरित करना चाहिए इसके साथ ही मास्क नियमित उपयोग करना चाहिए तथा साबुन से हाथ हमेशा धोना चाहिए तभी हम इस खतरनाक बीमारी से जीतेंगे , मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उमेश गुप्ता ने लोगों से मास्क पहनने एवं समाजिक दूरी का पालन करने का आग्रह किया कार्यक्रम में विष्णु शंकर सोनी डॉ संजय कुमार रोशन कुमार बाबूलाल राम सहित कई लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!